फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन, बाबा काल भैरव का लिया आशीर्वाद

Sun, 12 May 2024 11:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

CM Yogi in Varanasi : सीएम योगी आदित्यनाथ काशी दौरे पर हैं। वे पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों को परखने के लिए वाराणसी आए हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर दर्शन- पूजव किया। इसके साथ ही सीएम ने कालभैरव मंदिर में भी शीश नवाया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और नामांकन के क्रम में सीएम योगी काशी में थे। 

विज्ञापन

 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को काशी दौरे का दूसरा दिन था। शनिवार की शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुए। इसके बाद दोनों नेताओं ने देर रात तक बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी से नामांकन और रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का भी मंत्र दिया। 
विज्ञापन



मान्यता है कि रविवार के दिन काशी कोतवाल काल भैरव के दर्शन से विशेष फल मिलता है। रविवार को काशी से चुनाव प्रचार के लिए कई जनपदों में जाने से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने दिन की शुरुआत काल भैरव के मंदिर में दर्शन से की। इसके बाद वे देवाधिदेव बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। 

विज्ञापन

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने बाबा के दरबार में शीश नवाया और वैदिक परंपरा से पूजन किया। सीएम ने दोनों स्थानों पर विधि-विधान से पूजन-आरती कर समृद्ध यूपी के साथ-साथ भाजपा की जीत का भी आशीर्वाद मांगा। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के साथ-साथ देश के कई राज्यों में बतौर भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में जनसभाओं व रोड शो के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें