सीएम योगी ने शहीद जवान अखिलेश कुमार राय के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद जवान के नाम पर करने की घोषणा भी की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा में तैनात जवान गाजीपुर के अखिलेश कुमार राय के बलिदान के बाद भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने शहीद जवान अखिलेश कुमार राय के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद जवान के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री शहीद जवान अखिलेश कुमार राय के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद जवान के परिवार को हर सम्भव मदद दी जाएगी।