फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: एक ट्रेलर ने दूसरे ट्रेलर को मारी टक्कर, चालक व खलासी दोनों की मौके पर ही मौत

Fri, 15 Dec 2023 01:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजस्थान जिंदौली सतारपुर अलवर निवासी राजेश चौधरी (40 वर्ष) अपने खलासी राजस्थान सोहटा थाना सतारपुर अलवर निवासी जगदीश प्रसाद (35 वर्ष) के साथ अपनी कंटेनर संख्या आर - 02 - जीबी - 5064 से चुना गिरा कंटेनर खाली कर वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जामुराद क्षेत्र के खजूरी चौकी के सामने स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार की रात वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने पहले से खड़े एक ट्रेलर के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रेलर चालक व परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। नवनियुक्त खजूरी चौकी प्रभारी हरिनारायण शुक्ला ने दोनों शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन

राजस्थान जिंदौली सतारपुर अलवर निवासी राजेश चौधरी (40 वर्ष) अपने खलासी राजस्थान सोहटा थाना सतारपुर अलवर निवासी जगदीश प्रसाद (35 वर्ष) के साथ अपनी कंटेनर संख्या आर - 02 - जीबी - 5064 से चुना गिरा कंटेनर खाली कर वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। कि खजूरी चौकी के सामने नेशनल हाईवे पर पहले से खड़ी कंटेनर संख्या आर -32-जीडी 7577 मैं जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक व परिचालक की दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। नवनियुक्त खजूरी चौकी प्रभारी हरि नारायण शुक्ला ने दोनों शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। टक्कर जबरदस्त होने के चलते टेलर के प्रखंचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें