जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री दोपहर में करीब 1:30 बजे वाराणसी आएंगे और यहां बीएचयू में अस्थायी कोविड हास्पिटल का निरीक्षण कर मरीजों की जांच, इलाज सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके अलावा कोविड को लेकर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक कर कोरोना संक्रमण से निपटने के हालात की जानकारी लेंगे।
पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके शुभारंभ की बात चल रही थी। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल शुभारंभ टल गया है। रविवार को सुबह अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक भी है। डीआरडीओ के अधिकारियों से बातचीत होने के बाद सोमवार या मंगलवार से अस्पताल में मरीजों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।