फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बीएचयू में बन रहे अस्थायी अस्पताल पहुंची सेना की स्वास्थ्य टीम , ड्राई रन की तैयारी

Sun, 09 May 2021 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में बीएचयू एम्फीथिएटर ग्राउंड मे डीआरडीओ द्वारा बनवाया गया अस्थायी अस्प्ताल । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान में बन रहे 750 बेड के अस्थायी कोविड  अस्पताल के संचालन के लिए सेना की स्वास्थ्य टीम शनिवार को बीएचयू पहुंच गई। बताया जा रहा है कि 10 तारीख के बाद से इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा। बीएचयू में इस अस्पताल के शुरू हो जाने से मरीजों को इलाज में राहत होगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


 कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर ऑक्सीजन, बेड के संकट  को दूर करने के लिए ही डीआरडीओ की मदद से 750 बेड का हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। इसमें जहां 500 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी, वहीं 250 बेड वेंटिलेटर वाले भी होंगे। काशी के जाने-माने गायक पद्मभूषण पंडित राजन मिश्र को समर्पित इस अस्पताल के संचालन के लिए शनिवार को दोपहर में आर्मी मेडिकल कोर की टीम बीएचयू अस्थायी हास्पिटल मे पहुंची और यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर अगले सप्ताह में 11 मई को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इसके वर्चुअल शुभारंभ की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौजूद रही। 

विज्ञापन

पहले होगा ड्राई रन, फिर भर्ती होंगे मरीज
 बीएचयू में बन रहे 750 बेड के हास्पिटल में मरीजों को भर्ती करने से पहले यहां ड्राई रन किया जाएगा, फिर भर्ती शुरू होगी। शनिवार से ही ड्राई रन की शुरुआत होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो सका अब माना जा रहा है कि रविवार और सोमवार को अब किया जाएगा। उसके बाद सबसे पहले यहां कोविड अस्पतालो में भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें