मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों के काम में देरी मिलने पर चेतावनी
नगर आयुक्त ने भोजूबीर और लहुराबीर में बन रही निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों का भी निरीक्षण किया। दोनों जगह काम सुस्त मिलने पर उन्होंने लेबर बढ़ाकर गति लाने की चेतावनी दी, अन्यथा काम रोकने की चेतावनी दी। पुलिस लाइन चौराहा पर दूध सट्टी के लिए टीन शेड व पाथवे का काम दो महीने बाद भी शुरू न होने पर अधिशासी अभियंता एमके सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
वहीं, पांडेपुर काली माता मंदिर से पुलिस लाइन चौराहा तक डिवाइडर व फ्लाई ओवर पर गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक सुजीत गुप्ता को शो-कॉज नोटिस के साथ वेतन रोकने और सफाई सुपरवाइजर पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिगरा चौराहे से औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर आधी अधूरी सड़क बनाई गई है। यूनियन बैंक के पास और आशियाना बिल्डिंग के आसपास की आधी से अधिक सड़क छोड़ दी गई है।