कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर नाचे।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गुुरुवार को पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। महानगर की ओर से गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय और जिला के कंचनपुर कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर नाचे।
जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में मिठाईयां बांटी गई। इसमें जयनाथ मिश्र, प्रभात सिंह, अजय दूबे, विरेंद्र पटेल, सदानंद सिंह, रमेश, सत्या, मनीष पाठक, प्रेम पाठक आदि मौजूद रहे।
गुलाब बाग पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों को बधाई दी। ढोल नगाड़े की थाप पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी नृत्य किया। उधर रामनगर भाजपा कार्यलय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पटाखे फोड़े गए।
कोल्हुआ विनायका स्थित भाई सुरेंद्र नाथ पांडेय आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े गए। उनके बड़े भाई जितेंद्र नाथ पांडेय के मारुति नगर कालोनी सामनेघाट स्थित आवास पर भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने के साथ कहा कि संगठन की अच्छी जानकारी रखने वाले कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। इससे सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ है। अ