फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मोक्ष धाम मणिकर्णिका महाश्मशान पर चला स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे ने घाट पर लोगों से की ये अपील

Sun, 02 Apr 2023 11:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा किनारे मलबा फेंकना दुखदाई है। गंगाजल करोड़ों को रोजी-रोटी देता है। हमारी पेय जल, सिंचाई, धार्मिक, पर्यटन, तीर्थाटन व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। गंगाजल हमारे जीवन से लेकर मृत्यु तक के समग्र ताने-बाने का केंद्र है।
विज्ञापन
मोक्ष धाम मणिकर्णिका महाश्मशान पर चला स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा किनारे मणिकर्णिका मोक्ष धाम महाश्मशान पर पसरी गंदगी को नमामि गंगे ने रविवार को श्रमदान करके हटाया। महाश्मशान पर बिखरे निर्माल्य को हटाने में नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा नियुक्त विशाल प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई। इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने लाउडस्पीकर द्वारा लोगों से मलबा एवं अन्य गंदगी को गंगा में न डालने की अपील की। सनातनी संस्कृति की आत्मा मां गंगा के संरक्षण हेतु जन भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे का स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा किनारे मलबा फेंकना  दुखदाई है। गंगाजल करोड़ों को रोजी-रोटी देता है। हमारी पेय जल, सिंचाई, धार्मिक, पर्यटन, तीर्थाटन व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। गंगाजल हमारे जीवन से लेकर मृत्यु तक के समग्र ताने-बाने का केंद्र है। महाश्मशान मणिकर्णिका तीर्थ हो या कहीं भी गंगा तट पर गंदगी न हो इसके लिए हमें सामूहिक रूप से भागीदारी निभानी होगी। स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला , जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा नियुक्त घाटों की सफाई हेतु नियुक्त कार्यदाई संस्था विशाल प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें