जिले के पोस्ट ऑफिस में भी कर सकते हैं
मिर्जापुर, गाजीपुर, भदोही, गाजीपुर के साथ ही अन्य जिलों के हेड पोस्ट ऑफिस पर भी पासपोर्ट आवेदन की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, यहां पर स्लॉट की संख्या कम है। मिर्जापुर के चुनार पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट के लिए 40 स्लॉट हैं, जहां आवेदन के तीन बाद ही साक्षात्कार का मौका मिल रहा है। भदोही में 20 स्लॉट है, जहां आवेदन के दो दिन बाद साक्षात्कार का मौका मिल रहा है। कुछ जिलों के पोस्ट ऑफिस पर भी लंबी वेटिंग चल रही है। जैसे गाजीपुर में भी 40 स्लॉट हैं, जहां आवेदन के 15 दिन बाद साक्षात्कार का मौका मिलेगा। जौनपुर में 35 स्लॉट हैं। एक माह बाद साक्षात्कार का मौका मिल रहा है।