फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

varanasi news : दस फुट गहरे गड्ढे में गिरकर कक्षा पांच की छात्रा की मौत

Sat, 25 Jun 2022 11:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संदहा गांव में शनिवार की दोपहर का मामला, लगभग दस फुट गहरे गड्ढे में पानी भरा होने के कारण छात्रा को निकालने में देर हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर संदहा गांव में शनिवार की दोपहर गड्ढे में गिरने से कक्षा पांच की छात्रा वंदना राजभर की मौत हो गई। लगभग दस फुट गहरे गड्ढे में पानी भरा होने के कारण छात्रा को निकालने में देर हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

थाना अंतर्गत संदहा गांव निवासी तानसेन राजभर की बेटी वंदना राजभर (13) दोपहर के समय खेत की ओर जा रही थी कि अचानक रास्ते में खोदे गए गड्ढे में फिसलकर गिर गई। गहरे गड्ढे में दस फुट तक पानी भरा होने के कारण आसपास के लोग तुरंत राहत बचाव में जुटे।
सूचना पर पहुंचे चिरईगांव चौकी के पुलिसकर्मी पंकज ने गड्ढे में से किसी तरह छात्रा को बाहर निकाला और तुरंत उसे चिरईगांव पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों के अनुसार तीन बहनों में वंदना दूसरे नंबर पर थी, दो छोटे भाई भी हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि वंदना के चचेरे भाई ने तहरीर दी है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें