फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजमगढ़ के दीवानी न्यायालय मिला ग्रेनेड नुमा 'गोला', हड़कंप

Sat, 17 Oct 2020 02:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
चेकिंग करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दीवानी कचहरी के पुराने साइकिल स्टैंड के पास बेंच पर शनिवार सुबह 11 बजे ग्रेनेड नुमा 'गोला' मिलने से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। बम की सूचना फैलने पर कचहरी में अफरातफरी की स्थिति मच गई।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसकी जांच की और से बीपी मशीन का एक हिस्सा बताया। पुलिस उसे अपने साथ लेती गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली।


दीवानी कचहरी के पुराने साइकिल स्टैंड के पास संदिग्ध गोले को देखते ही कचहरी में बम की सूचना आग की तरह फैल गई। अविक्ताओं के साथ कचहरी में मौजूद लोगों में अफराफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस और मजिस्ट्रेट आदि को दी गई तो सीओ सिटी डॉ राजेश तिवारी के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मेटल डिटेक्टर से उसकी जांच की गई। इसके बाद उसे पानी में डाला गया। जांच के बाद पुलिस ने उसे वीपी मशीन का हिस्सा बताया और कहा कि प्रेशर की जांच के लिए रबड़ के इस गोले के दबाकर जांच की जाती है। इसे बाद पुलिस संदिग्ध गोले को साथ लेते गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें