फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से रुक गया शहर, तीन घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को सुबह डायवर्जन के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे जाम से लोगों को जूझना पड़ा। सुबह नौ बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे तक सामान्य नहीं हो सका। काशी और वरुणा जोन में जाम के चलते लोगों के पसीने छूट गए। घंटे भर पहले ट्रैफिक रोकने के चलते लंका-सामनेघाट मार्ग पर एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। वीवीआईपी वाहनों के आगमन से घंटे भर पूर्व नगवां से लंका, नरिया-बीएलडब्ल्यू, मंडुवाडीह से कैंट, चौकाघाट से पुलिस लाइन और कचहरी से अर्दली बाजार के मार्गों को बंद कर दिया गया था। सड़क से निकलकर गलियों से गुरजने वाले लोग भी जाम में फंस गए। 500 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे समय लग गया। उधर, ट्र्रैफिक पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सुबह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को नगवां स्थित अमेठी कोठी से टीएफसी के लिए निकलना था। अमेठ कोठी से सुबह दस बजे अमित शाह निकले। लेकिन उनके निकलने के एक घंटे पहले ही लंका, बरेका मार्ग, मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसके अलावा प्रस्तावित अन्य मार्गों पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए वाहनों की आवाजाही रोक दी। जब अमित शाह का काफिला इन मार्गों से निकल गया तब ट्रैफिक बहाल किया गया, इससे हर क्षेत्रों में जाम लगा रहा। वरुणा पार में पांडेयपुर, पुलिस लाइन, महावीर मंदिर, अर्दली बाजार, भोजूबीर, कचहरी, वरुणा पुल, हुकुलगंज और चौकाघाट जाम की चपेट में रहा। वहीं अंधरापुल, कैंट, लहरतारा, मंडुवाडीह, लंका, सामने घाट इलाके में वाहनों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें