फिल्म प्रदर्शन : इंटेक की ओर से सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल कैंपस पड़ाव में फिल्म कण कण के राम का प्रदर्शन। सुबह 9.30 बजे।
कार्यशाला : बीएचयू केे शारीरिक शिक्षा विभाग के कर्ण सिंह सभागार में वॉलीबॉल खेल में नियम, उनकी व्याख्या और रेफरी कौशल विकास विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला। सुबह 9.30 बजे।
नाटक : प्राथमिक विद्यालय भिटारी में स्वच्छता जागरूकता के लिए नाटक का मंचन। सुबह 11 बजे।
समारोह : बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में शताब्दी समारोह। सुबह 11 बजे।
संगोष्ठी : आईएमएस बीएचयू के आईएलटी सभागार में भारत में गठिया का बोझ और परिदृश्य विषय पर एक विशेष संगोष्ठी। अपराह्न 3.30 बजे।
लोकार्पण : पिलिग्रिम्स प्रकाशन की ओर से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में पुस्तक का लोकार्पण। अपराह्न 3.30 बजे।
पूर्वाभ्यास : बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास। अपराह्न 3.30 बजे।
स्वागत : पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत की ओर से गुजरात से द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग पदयात्रा पर निकले नीलेश राजानी का सोनिया स्थित अमर नगर कुटिया में स्वागत। शाम 6.30 बजे