बीएचयू के महिला महाविद्यालय (एमएमवी) में मनोविज्ञान ऑनर्स की छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद किया। एमएमवी और विश्वनाथ मंदिर पर बीए और बीएससी की छात्राओं ने इंटरएक्टिव स्पिन व्हील एक्टिविटिज की। शॉर्ट ड्रामा और एक्टिंग के जरिये लोगों को जागरूक किया। यहां पर ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) के अलग अलग रूपों को दिखाया। ओसीडी से जुड़ी आम भ्रांतियों को तोड़ने का काम किया गया। छात्रों की यह पहल समावेशी शिक्षा और संवेदनशीलता की दिशा में एक बड़ा कदम है।