फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों के लिए खुशखबरी: शहरवासी करेंगे इलेक्ट्रिक बसों की सवारी, प्रदूषण रोकने में मददगार

Wed, 08 Dec 2021 06:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में गुरुवार से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया। जिला प्रशासन और परिवहन निगम पूरी तैयारी के साथ बसों के रूट भी निर्धारित कर लिए। तीन रूटों पर बसों को संचालित करने की तैयारी की गई है। बसों के किराए का भी निर्धारण हो गया है।

विज्ञापन


काशी को प्रदूषण मुक्त करने व काशीवासियों को शहर के अंदर आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व प्रशासन की ओर से शहर को इलेक्ट्रिक बस देने का खाका धरातल पर लाने की कवायद अपने अंतिम चरण में है। मिर्जामुराद में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर बसों के चार्जिंग प्वाइंट का काम भी पूरा कर लिया गया है। यह सभी बसें हरियाणा के रेवाणी की कंपनी वासूदेवो सिटी बस ऑपरेशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा संचालित होंगी।

इलेक्ट्रिक बसों का निर्धारित किराया

किलोमीटर किराया
0-3 10 रुपये
3-6 15 रुपये
6-10 20 रुपये
10-14 25 रुपये
14-19 30 रुपये
19-24 35 रुपये
24-30 40 रुपये
30-36 45 रुपये
36-42 50 रुपये

46 चालकों द्वारा पहले 23 बसों का संचालन

शहर में कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। इसमें पहले 23 बसों को चलाने की तैयारी है। प्रत्येक बस के लिए दो चालकों को नियुक्त किया गया है। 23 बसों के परिचालन के लिए 46 चालकों की नियुक्ति कर ली गई है। इनको बस के संचालन के लिए अभ्यास भी कराया जा रहा है।
 

सभी बसें हुई पंजीकृत

शहर में पहले आई 11 बसों का वाराणसी और लखनऊ से आई 14 बसों का लखनऊ में ही पंजीकरण कराकर वाराणसी भेजा गया। जिसके साथ ही इनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जा रहे हैं। ताकि पूरी तरह से बसें परिचालन योग्य हो जाए।
विज्ञापन

इन तीन रूटों का किया गया निर्धारण
पहले रूट में मिर्जामुराद वाया कैंट से होते हुए बाबतुपर तक चलेगी, दूसरे रूट में बस मिर्जामुराद से वाया जंसा होते हुए कैंट पहुंचेगी, यहां से राजघाट और फिर दोबारा कैंट आकर लंका जाएगी। तीसरे रूट में बस मिर्जामुराद से कैंट वाया अखरी डीएलडब्ल्यू होते हुए मुनारी (सारनाथ) तक संचालित होगी। रात में सभी बसें मिर्जामुराद टर्मिनेट कर दी जाएंगी। इन रूटों पर आज बसों का ट्रायल भी किए जाने की संभावना है।

इलेक्ट्रिक बसें नौ दिसंबर से शहर में संचालित की जाएंगी। इनका रूट भी निर्धारित कर लिया गया है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। - कमलाकांत तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए दिए गए दिशा-निर्देश का पालन कर लिया गया है। चालकों को भी नियुक्त कर अभ्यास कराया जा रहा है।- जयदीप वर्मा, परामर्शदाता पीएमआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें