सेंट जॉनस स्कूल के छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई देते शिक्षक व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की कक्षा 10 और 12 की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इसके साथ ही जिले के 11 सीआईएससीई पैटर्न विद्यालयों के 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं की मेहनत का फल उनके हाथ में आ गया। नतीजे आने की सूचना मिलते ही विद्यार्थी अपना परिणाम चेक करते दिखे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूलों में सम्मानित किया गया।
सेंट जॉन्स स्कूल बीएलडब्ल्यू के छात्र मंकला हरीश ने दसवीं में 584 अंक पाकर स्कूल टॉप किया है। मंकला ने 97.33 प्रतिशत नंबर हासिल कर घरवालों के साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है।