फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी दंपती ने घाट पर की ड्रोन से रिकार्डिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 22 Jan 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
चीनी दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद वाराणसी के ललिता घाट के सामने गंगा में नाव पर बैठकर चीनी दंपती द्वारा ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग की सूचना से रविवार की सुबह पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दशाश्वमेध थाने पर उनसे घंटों पूछताछ की गई। जब इसकी तस्दीक हो गई कि दोनों ने जानकारी न होने की वजह से प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाया था पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग और फोटो मिटाकर उन्हें छोड़ दिया।
दोनों को हिदायत दी गई कि इलाकाई पुलिस से पूछे बिना कहीं भी ड्रोन कैमरे का उपयोग न करें।
चीन के जंगफोने अपनी पत्नी लियू जुंगे के साथ भारत भ्रमण पर निकले हैं। इसी सिलसिले में वे इन दिनों वाराणसी में हैं।
रविवार को दशाश्वमेध पुलिस को सूचना मिली कि ललिता घाट के समीप नाव सवार एक चीनी युवक और युवती ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग कर रहे हैं।
यहां बता दें कि गंगा घाट किनारे ड्रोन कैमरा उड़ाने पर जिला प्रशासन की ओर से प्रतिबंध है।
सूचना पाकर पुलिस दोनों को दशाश्वमेध थाने ले आई। दोनों से एसपी सिटी राजेश यादव और एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह के साथ खुफिया अधिकारियों ने काफी देर तक पूछताछ की।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि गंगा घाट किनारे ड्रोन कैमरा उड़ाने पर प्रतिबंध है। दोनों ने इसके लिए खेद भी प्रकट किया। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरे से की गई वीडियो रिकार्डिंग और खींची गई तस्वीरें मिटवाईं। साथ ही, दोनों का पूरा विवरण लेकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें