चुनार। दीक्षितपुर गांव में रविवार को स्वदेश विकास ट्रस्ट लखनऊ के सहयोग से लीगल एंड क्लीनिक विधिक सहायता केंद्र शुरू किया गया। शुभारंभ जिला न्यायाधीश अरविंद मिश्रा, डीएम पवन कुमार गंगवार ने किया।
जिला न्यायाधीश ने कहा कि पहली बार किसी एनजीओ को मध्यस्थता करने की शक्ति दी गई है। उन्होंने कहा कि अनाथालय में आज जो माता-पिता रह रहे हैं तो क्यों न हम उनके हक की लडाई लड़ें। उनके बच्चों को कानून की बेड़ियों में बांधेगें। ऐसा करने वाला मिर्जापुर देश का पहला जिला होगा। कहा कि केंद्र से किसी प्रकार की कानूनी सलाह लिया जा सकता है। इस दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन गरिमा सिंह, पल्लवी सिंह, एसडीएम राजेश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव, ब्लॉक प्रमुख नरायनपुर चंद्रप्रकाश सिंह, रमेश स्वामी, अनुराग सिंह आदि रहे। संवाद