फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diarrhea: डायरिया की चपेट में बच्चे, मंडलीय अस्पताल में कई बच्चे भर्ती, जानें-लक्षण और बचाव के उपाय

Sun, 21 May 2023 07:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंडलीय अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 100-120 बच्चों में से करीब 60 बच्चे डायरिया पीड़ित आ रहे हैं। 18 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में 14 पर डायरिया पीड़ित बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ रही संख्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के बीच डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। इसकी चपेट में बच्चे आ रहे हैं। मंडलीय अस्पताल में ही 14 बच्चे भर्ती हैं। ओपीडी में भी उल्टी-दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: दो महीने में 365 बार...समर सिंह और आकांक्षा दुबे ने की फोन पर बात, क्या सुलझेगी केस की गुत्थी?

मंडलीय अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 100-120 बच्चों में से करीब 60 बच्चे डायरिया पीड़ित आ रहे हैं। 18 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में 14 पर डायरिया पीड़ित बच्चे भर्ती हैं। किसी को उल्टी व दस्त हो रहा तो कोई पेट दर्द से परेशान है। शरीर में पानी की कमी भी हो रही, इस कारण बच्चों को भर्ती करना पड़ा है।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

ये हैं लक्षण

सिर दर्द, थकान, पेशाब कम होना, चक्कर आने के साथ चिड़चिड़ापन, पेट में मरोड़, मुंह का सूखना, जी मिचलाना, सुस्ती, दस्त व ज्यादा नींद आना।

उपाय

तेज धूप में जाने से बचना चाहिए। जरूरत पर जाना भी है तो छाता इस्तेमाल करें। खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। तरल पदार्थ ज्यादा लें, बाजार में बनी चीजों खाने से बचें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें