फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: बनारस में अब पूरे सप्ताह बच्चों को लगवाएं टीका, अब तक सिर्फ दो दिन ही होता था टीकाकरण

Mon, 09 Jan 2023 06:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर अब सप्ताह के सातों दिन बच्चों का टीकाकरण कराया जा सकता है। अब तक केवल सप्ताह में बुधवार और शनिवार को ही बच्चों को टीका लगाए जाने की व्यवस्था थी। 
विज्ञापन
बच्चों का समय पर टीकाकरण बहुत आवश्यक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर अब सप्ताह के सातों दिन बच्चों का टीकाकरण कराया जा सकता है। अब तक केवल सप्ताह में बुधवार और शनिवार को ही बच्चों को टीका लगाए जाने की व्यवस्था थी। 15 जनवरी से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे स्वास्थ्य विभाग को बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य पूरा करने में आसानी होगी। साथ ही टीका लगवाने वालों को बड़ी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण आवश्यक है। बीमारियों व संक्रमण का असर तेजी से बच्चों के शरीर पर होता है और उनके अंगों को प्रभावित करता है। 

जन्म से 16 साल तक के बच्चों को लगता है टीका 

शहरी और ग्रामीण इलाकों में पीएचसी, सीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल में जन्म से 16 साल तक के बच्चों को निर्धारित टीके लगाए जाते हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण की अब तक व्यवस्था लागू की गई थी। इस वजह से बहुत से ऐसे लोग जिन्हें रविवार को ही केवल एक दिन अवकाश मिलता है, वह बच्चों को टीका नहीं लगवा पाते थे।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
अब पूरे सप्ताह टीका लगने की व्यवस्था शुरू होने से ऐसे सभी लोग टीका लगवा सकेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निकुंज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल शहरी क्षेत्र की पीएचसी, सीएचसी और अस्पतालों में ही सातों दिन टीकाकरण की नई व्यवस्था लागू होगी। आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों में भी इसे लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 20 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीजिल्स-रूबेला (एमआर) यानि खसरा-रूबेला उन्मूलन की दिशा में सोमवार से विशेष अभियान की शुरूआत हो गई। 20 जनवरी तक चलने वाले अभियान में शहरी, ग्रामीण इलाकों में अब तक इस टीके से छूटे हुए 12916 बच्चों को अभियान के दौरान टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा पांच वर्ष तक के बच्चों को भी सभी जरूरी टीके लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें