प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का एक साथ होने के कारण यूपीएस के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव ही चार्ज पर हैं। जहां सहायक अध्यापक के तौर पर नवनीत कुमार वर्मा अनुदेशक अर्जुन जबकि प्राथमिक विद्यालय में चार शिक्षामित्र कुसुम देवी, गायत्री देवी, ममता सिंह, कविता सिंह की नियुक्ति है।
प्राथमिक विद्यालय में कुल 116 के सापेक्ष 43 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 172 के सापेक्ष 82 बच्चे ही उपस्थित थे। इनके मध्यान भोजन के लिए छह रसोइया लीलावती देवी, कमलावती देवी, सोना देवी, मोना देवी, रीता देवी, नगीना देवी रखी गई है।
घायल के पिता भूमि विकास बैंक लालगंज में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी व मां पुनीता देवी घर का कामकाज कर अपने बच्चों का पेट पालती है। इनके तीन बच्चे सात वर्षीय गणेश, पांच वर्षीय हिमांशु सबसे छोटी पुत्री तीन वर्षीय आंचल है।
घायल पुत्री के पिता ने आरोप लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता ने कहा कि हम चाहते हैं कि 24 घंटे के भीतर मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वही खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग परिजनों के साथ है। मामले की जांच कर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।