फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: वाराणसी में PFI से जुड़े लोगों की पहचान कर आधे भेजे गए जेल, ईडी ने खोले कई राज

Mon, 03 Feb 2020 09:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के बड़े नेताओं के संपर्क में जिले के 40 लोग हैं। इन 40 लोगों को सूचीबद्ध कर उनकी सूची जिले के थानेदारों को सौंपी गई है। साथ ही उनकी गतिविधियों पर आतंकवाद निरोधक दस्ते की नजर है।

विज्ञापन


यह चिह्नित लोग जैतपुरा, आदमपुर, भेलूपुर, चेतगंज, दशाश्वमेध, कैंट और शिवपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं। इनमें से 20 को अब तक जेल भेजा जा चुका है। शेष अन्य लोगों पर जिला पुलिस के स्तर से जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट में बीते दिनों दावा किया गया था कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शनों की आड़ में प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा वाले इलाकों के चुनिंदा लोगों से केरल के संगठन पीएफआई से जुड़े लोगों ने आर्थिक लेनदेन किया गया था। प्रदेश में पीएफआई से जुड़े लोगों की निगहबानी आतंकवाद निरोधक दस्ता कर रहा है।

एटीएस के अधिकारियों के अनुसार, सर्विलांस और अन्य स्रोतों के माध्यम से बनारस में 40 ऐसे लोग चिह्नित हुए हैं जो बीते दिनों पीएफआई के बड़े नेताओं से कॉल और व्हाट्स ऐप चैटिंग सहित अन्य माध्यमों से संपर्क में थे। यह लोग पहले भी पीएफआई के बड़े नेताओं के संपर्क में रहे हैं। चिह्नित लोगों की सूची संबंधित थानों के प्रभारियों को सौंप कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें