फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मातम में बदलीं रमजान की खुशियां, घर के बाहर खेल रहे मासूम को मैजिक ने कुचला, मौत

Mon, 11 Mar 2024 10:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

UP News: जैतपुरा में हुए इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम चांद दिखने के बाद परिवार में रमजान की खुशियां मनाई जा रही थीं। ऐसे समय में यह हादसा परिवार के लिए कहर बन गया। हादसे के बाद भाग रहे पीकअप चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अमरपुर बटलोहिया इलाके में तीन वर्ष के मासूम की मैजिक के धक्के से मौत हो गई। घटना के वक्त तीन वर्षीय मुजाहिद घर के बाहर खेल रहा था। हादसे के बाद भाग रहे पीकअप चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जैतपुरा राजकुमार ने बताया कि बच्चों की मौत के मामले में उसके मामा सुलेमान उर्फ बाबू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मैजिक चालक कछवां रोड निवासी दीपक कुमार दुबे को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें