फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पिता के साथ जा रहे बच्चे का हुआ एक्सीडेंट, मौके पर हुई मौत

Tue, 12 May 2020 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

वाराणसी के बाबतपुर के सगुनहा चौराहे एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार सुबह में एक व्यक्ति अपने बच्चे के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चा बाइक से गिर गया। 

विज्ञापन

इससे बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अहरक खास के सुजीत मौर्या अपने बच्चे आर्यन मौर्या(5 ) को साथ में लेकर धान के बीज लेने जा रहे थे। बाबतपुर के सगुनहा चौराहे पर पहुंचते ही पीछे की तरफ से एक बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे बच्चा दूर जाकर गिरा। आनन-फानन में बच्चे को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर गए, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया। आर्यन मौर्य अपने पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें