फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के साथ दरोगा का टिक टॉक वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Tue, 12 May 2020 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
दरोगा का वायरल टिक टॉक वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले में एक दरोगा का टिक टॉक वीडियो सामने आने के बाद लाइन हाजिर कर दिया है। अमर उजाला में आज के अंक में प्रकाशित खबर के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए बजरंगनगर चौकी प्रभारी को सुबह ऑफिस बुलाया। वहां पर जमकर फटकार लगाने के बाद लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन

मामला केराकत कोतवाली क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी का है। टिक टॉक वीडियो में चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद अपनी कुर्सी पर चश्मा लगाकर बैठे हुए हैं। इसी दौरान एक लड़की उनके बगल में आती है और हरियाणवी गीत रपट लिख लो न दरोगा जी... पर नाचते हुए वीडियो बनाती है।


वीडियो में चौकी इंचार्ज मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान न मास्क है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के बारे में चौकी इंचार्ज से संपर्क किया गया तो उनकी दलील थी कि लड़की के काफी अनुनय-विनय पर यह भूल हो गई। अब उन्हें इसका खेद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें