फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कल से छुट्टी पर जाएंगे लोहिया, केजीएमयू व पीजीआई आधे डॉक्टर, इलाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

Wed, 15 May 2024 01:19 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लोहिया, केजीएमयू व पीजीआई में कल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहा है। आधे डॉक्टर एक महीने के लिए अवकाश पर जाएंगे। इलाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के तीनों बड़े चिकित्सा संस्थानों में बृहस्पतिवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। इसकी वजह से अगले दो माह यहां आधे डॉक्टर ही काम करेंगे। यहां के डॉक्टर आधे-आधे करके दो बार में एक माह की छुट्टी लेंगे। इस दौरान यहां ओपीडी चलती रहेंगी, लेकिन इलेक्टिव ओटी की संख्या कम की जाएगी।

विज्ञापन


केजीएमयू, एजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में गर्मी की छुट्टी की वजह से इलाज पर कुछ हद तक संकट हो सकता है। हालांकि, संस्थान प्रशासन ने इसके लिए वैकल्पिक बंदोबस्त होने की बात कही है। तीनों संस्थानों में 16 मई से 14 जून तक आधे डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। 15 जून को सभी छुट्टी से वापस आकर जॉइन करेंगे उसके बाद 16 जून से 14 जुलाई तक बाकी आधे से डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे।

ये भी पढ़ें - रायबरेली में नाक का सवाल बनी विरासत की लड़ाई, न राहुल के लिए एकतरफा और न दिनेश के लिए आसान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अमेठी-रायबरेली को लेकर भावुक हुए राहुल गांधी, वीडियो में कहा- जब उनको जरुरत होगी मैं खड़ा हूंगा


लोहिया संस्थान के एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक गर्मी की छुट्टियों के लिए वैकल्पिक डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। जो डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे उनकी जगह दूसरे डॉक्टर की ओटी में ड्यूटी होगी। वहीं, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि सभी विभागों में वैकल्पिक ड्यूटी तय कर दी गई है। ऐसे मरीज जिन्हें सर्जरी की तुरंत जरूरत होगी उनकी सर्जरी छुट्टियों में भी की जाएगी। आधे डॉक्टर छुट्टी पर होंगे, पर मरीजों का इलाज बाधित नहीं होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें