पिछले कुछ साल से बच्चों में मोतियाबिंद की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। दो से 12 साल के बच्चे व 17 साल तक के किशोर आ रहे हैं। -प्रो. दीपक मिश्रा, नेत्र रोग संस्थान, बीएचयू
बच्चों में मोतियाबिंद की वजह गर्भावस्था के समय मां को संक्रमण होना हो सकता है। खानपान सही न होने सहित अन्य समस्याएं भी आती हैं। गर्भावस्था के दौरान यदि मां को टॉयफायड, खसरा होता है तो आंख में एक सतह बन जाती है। अगर मां को प्रसव काल में सही पोषण न मिले तो उसका असर भी होने वाले बच्चे की आंख कर पड़ता है। -प्रो. प्रशांत भूषण, नेत्र रोग संस्थान, बीएचयू