फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्ता द्वार की डिजाइन बनाकर भेजें

Tue, 23 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख सचिव (धर्मार्थ कार्य) नवनीत सहगल ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वारों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञानवापी मसजिद के नमाजियों और बाबा विश्वनाथ के दर्शनार्थियों के प्रवेश द्वार (छत्ता द्वार) की डिजाइन तैयार कर शासन को भिजवाने की हिदायत दी। प्रमुख सचिव ने मंदिर के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं का वस्तुस्थिति की भी जानकारी ली।  
विज्ञापन


प्रमुख सचिव के साथ मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने दोपहर बाद विश्वनाथ मंदिर का मुआयना किया। बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद प्रमुख सचिव छत्ता द्वार पहुंचे।
वहां उन्हें बताया गया कि हाल में ही बारिश के दौरान जर्जर छत्ता द्वार का एक हिस्सा गिर गया था। इसके बाद सहमति के आधार पर छत्ता द्वार को गिरवा दिया गया है। प्रमुख सचिव ने प्रशासन को निर्देशित किया कि छत्ता द्वार की डिजाइन तैयार कराकर शासन को भिजवाई जाए।
विज्ञापन


 उन्होंने ढुंढिराज गणेश प्वाइंट के अलावा सरस्वती फाटक का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि जर्जर होने की वजह से इस गली की भी छत तोड़ी जा चुकी है। इसका भी जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। जर्जर सरस्वती फाटक मार्ग को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस द्वार से सिर्फ कर्मचारियों की ही आवाजाही होगी। दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें