फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Vilas Cruise: थल और नभ के साथ अब जल मार्ग...सीएम योगी बोले- काशी नए युग के लिए आज करेगी प्रस्थान

Thu, 12 Jan 2023 11:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। आज रविदास घाट पर आयोजित एमवी गंगा विलास को रवाना करने और टेंट सिटी के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुक्रवार को काशी नए युग के लिए प्रस्थान करेगी। गंगा की लहरों पर दुनिया की सबसे लंबी यात्रा पर निकलने वाला गंगा विलास क्रूज यूपी के पर्यटन को नया आयाम देगा। विश्व की सांस्कृतिक राजधानी काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी पुरातन आत्मा के साथ वैश्विक मंच पर स्थापित हुई है।

विज्ञापन


काशी थल और नभ के साथ-साथ अब जल मार्ग से जुड़ने जा रही है। अब यात्री सेवा के साथ ही कार्गो सेवा भी काशी से प्रारंभ होगी।  गंगा विलास क्रूज व स्विस पर्यटकों के स्वागत समारोह की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी कल से नए युग के लिए प्रस्थान करने जा रही है।

दुनिया की सबसे लंबी यात्रा पर निकलेगा गंगा विलास

यह प्रसन्नता की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी यात्रा क्रूज गंगा विलास को शुक्रवार को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। काशी से हल्दिया तक तीन साल पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से जल परिवहन की शुरूआत की जा चुकी है।  प्रधानमंत्री ने यह सौगात काशी के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को दी है।

गंगा विलास क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की सबसे लंबी यात्रा पर निकलने वाले क्रूज गंगा विलास से यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही रोमांचकारी है। क्रूज वाराणसी से रवाना होकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, असम, गुवाहाटी होते हुए डिब्रूगढ़ पहुंचेगा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सभी पर्यटकों का स्वागत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई मंत्री व विधायक मौजूद रहे। 

सीएम योगी ने अर्थ गंगा प्रदर्शनी बस को किया रवाना

सीएम योगी ने अर्थ गंगा प्रदर्शनी बस को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की शाम काशी विश्वनाथ धाम के गेट संख्या चार से अर्थ गंगा चलित बस प्रदर्शनी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रदर्शनी गंगा तट पर बसे शहरों में जाएगी। इसके जरिये विद्यार्थियों को विकास में गंगा व अन्य नदियों के योगदान की जानकारी दी जाएगी।

अर्थ गंगा प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बस में लगाई गई प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। इसे ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचाना चाहिए। 31 जनवरी तक बस विभिन्न स्कूलों में जाएगी। वाराणसी के बाद यह प्रदर्शनी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बलिया होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी।

सनातन धर्म इंटर कालेज परिसर में प्रदर्शनी

इसमें 20 मॉडल अर्थ गंगा के और 18 पैनल प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर संयुक्त सचिव संस्कृति विभाग मुग्धा सिन्हा, विज्ञान परिषद के उपमहानिदेशक समरेंद्र कुमार, विज्ञान केंद्र दिल्ली के विजय शंकर, डॉ. राज मेहरोत्रा, वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र, मोइनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

अर्थ गंगा प्रदर्शनी शुक्रवार को नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में लगाई जाएगी। वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि विद्यार्थियों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन

गंगा विलास आत्मनिर्भर भारत की मिसाल : सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : अमर उजाला
गंगा विलास क्रूज आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है। नदी में चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा पूरी तरह स्वदेशी यह क्रूज भारतीय मेधा की पहचान है। यह क्रूज आने वाले समय में भारतीय तकनीक का लोहा मनवाएगा। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को रविदास घाट पर कहीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जलमार्ग संख्या एक से क्रूज का संचालन न सिर्फ नदी पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि जलमार्ग के जरिये व्यापार को गति प्रदान करेगा। नदियों के जरिये आवाजाही पर्यावरण के लिए अनुकूल है। इससे सड़क मार्ग पर अतिरिक्त दबाव भी कम होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें