फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले- विश्वनाथ कॉरिडोर से खत्म हो गई मंदिर की भव्यता, मां अन्नपूर्णा मंदिर को अलग करना दुर्भाग्यपूर्ण

Tue, 07 Dec 2021 12:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने औघड़ गुरुपद संभव राम से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने से मंदिर की भव्यता भी पूरी तरह खत्म हो गई। यहीं नहीं मां अन्नपूर्णा के मंदिर को अलग करना भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मंगलवार को मंदिर में दर्शन पूजन के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मां अन्नपूर्णा के दर्शन का अपना अलग महत्व है।

विज्ञापन


मंदिर के महंत शंकर पुरी से मुलाकात में उन्होंने पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मां अन्नपूर्णा के मंदिर जाने वाला रास्ता भी ब्लॉक कर दिया गया है। जबकि एक बड़ा गेट बनाने की बात हुई थी। मलदहिया स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम परिसर बनाया जा रहा है, वह शापिंग मॉल बन रहा है।

इससे मंदिर की पुरानी भव्यता खत्म होती जा रही है। सब नए स्वरूप में दिख रहा है। मां अन्नपूर्णा ने ही भगवान शिव को भिक्षा दी थी यह मान्यता है, ऐसे में उसे अलग करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 100 से अधिक छोटे बड़े मंदिर तेड़े गए। महंत ने बताया कि मां अन्नपूर्णा की मुर्ति कभी बाहर नही गई है। इसे रोका जाना गलत है। किसानों को नहीं मिल रही खाद कहा कि यूपी समेत देश भर में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रबी फसल का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। भाजपा ने कहा कि 2022 किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, अब चंद दिन रह गए हैं। आधे से भी कम कीमत पर बेच रहे हैं। धान की कीमत 1940 की जगह 1200 तक बेचने को मजबूर है। सरकार डीएपी नहीं उपलब्ध करा पा रही है। प्रियंका गांधी इन परिवार के लोगों से जाकर मिल रही है।

पांच साल में आठ बार लीक हुआ पेपर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बेरोजगारों की बात करें तो 2017 से लेकर अब तक आठ बार पेपर लीक हो चुके हैं। नौजवानों के साथ छलावा हो रहा है। अभी जो पेपर लीक हुआ, उसमें 22 लाख युवाओं ने 1200 फीस जमा किया था। सरकार ने सभी को केंद्रों से वापस घर तक नि:शुल्क भेजवाने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पहुंचे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदौली जिले के पड़ाव स्थित सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गणेश पीठ प्रांगण में स्थित अघोरेश्वर भगवान राम के आसन और प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि देकर आरती की। फिर आश्रम के उपासना स्थल में भी आरती-पूजन किया। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक आश्रम में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें