फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2025: नहाय खाय के साथ 25 अक्तूबर को होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानें- किस दिन क्या करना है

Fri, 24 Oct 2025 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी नगरी में घाट किनारे वेदियां बना दी गई हैं। शनिवार से इस महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। घरों में पकवान के साथ अन्य तैयारियां की जाने लगी हैं। पूजन करने वाली महिलाएं छठ गीत भी गाने लगी हैं।
विज्ञापन
छठ पूजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दीपों के महापर्व के समापन के साथ ही छठ की शुरुआत हो गई है। 25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ ही सूर्य की उपासना का महापर्व आरंभ होगा। इस बार श्रद्धालु रवि योग अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। नहाय खाय से शुरुआत के बाद खरना और फिर ढलते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ-साथ यह पर्व पूर्ण होगा। 

विज्ञापन


काशी के पंचांगों के अनुसार छठ पूजा की शुरूआत 25 अक्तूबर को होगी और समापन 28 अक्तूबर को होगा। 25 अक्तूबर को नहाय खाय से व्रत की शुरूआत होगी और 26 को खरना के साथ 36 घंटे का व्रत आरंभ होगा। 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित होगा और 28 की भोर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि छठ के महापर्व पर इस बार रवियोग का निर्माण हो रहा है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर रवि योग और सुकर्मा योग निर्मित हो रहे हैं। छठ पर्व पर रवि योग व्रतियों को पूजा का कई गुना ज्यादा फल देगा। रवि योग 27 अक्तूबर की रात्रि 10:46 बजे तक रहेगा। व्रती रवि योग में ही सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही कौलव और तैतिलकरण का संयोग निर्मित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन करना होगा ये काम

  • 25 अक्तूबर को नहाय खाय
  • 26 अक्तूबर को खरना
  • 27 अक्तूबर को प्रथम अर्घ्य
  • 28 अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें