फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ 2025: काशी में बाजार तैयार...एक लाख दउरा-सूप बिकने का अनुमान, महिलाएं रखेंगी व्रत; जानें मुहूर्त

Thu, 23 Oct 2025 11:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dala Chhath Puja 2025: काशी नगरी में महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठी मैया को चढ़ने वाले प्रसाद भी बनने लगे हैं। इसको लेकर प्रमुख बाजारों में महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार दउरा-सूप की मांग इस बार 30 प्रतिशत बढ़ रही है।
विज्ञापन
डाला छठ के लिए वरुणा किनारे बनने लगी वेदियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाए जाने वाले लोक आस्था के पर्व डाला छठ की तैयारियों से बाजार गुलजार है। पहड़िया, लंका, सुंदरपुर, मंडुआडीह समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में सूप, दउरा, फल, पूजन सामग्री आदि की तैयारी तेजी से चल रही है। 

विज्ञापन


छठ की पूजा में बांस से बने दउरा और सूप का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पूजन सामग्री बेचने वाले दुकानदार सुदामा सोनकर के मुताबिक, छठ के दउरा-सूप की मांग इस बार 30 प्रतिशत बढ़ रही है। इस बार एक लाख सूप और दउरा बिकने का अनुमान है।   

छठ का पर्व नजदीक आते ही पहड़िया मंडी में फलों की आवक तेजी से बढ़ रही है। पिछले दो दिनों से बाहर के राज्यों से लगातार फलों की खेप पहुंच रही है। व्यापारी संतोष सिंह के मुताबिक, उन्होंने एक माह पहले ही ऑर्डर बुक करा लिए थे। इस वर्ष फलों का दाम तो सामान्य है, लेकिन डिमांड अधिक है। इसलिए आवक भी दोगुनी हो गई है। मंडी में सेब, संतरा, अनार, केला, नारियल, नींबू मंगा लिए गए हैं। कल से दुकानें सजने लगेंगी।

विज्ञापन

बनने लगीं वेदियां
छठ के लिए महिलाओं ने घाटों पर अपनी वेदी बनानी शुरू कर दी है। शास्त्री घाट, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, बरेका समेत शहर के सभी प्रमुख घाटों, कुंडों और तालाबों पर वेदियां बननी शुरू हो चुकी हैं। महिलाएं घाटों पर वेदी बनाकर जगह अपने नाम कर रही हैं। ताकि बाद में दिक्कत न हो। 

तैनात रहेगी एनडीआरएफ टीम
छठ पर्व के दौरान गंगा घाटों और बरेका के सूर्य सरोवर और चंदौली गंगा तटों पर 11वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीमें मुस्तैद रहेगी। सुरक्षा उपकरणों, वाटर एंबुलेंस, गोताखोरों समेत अन्य बचाव साधनों से लैस होगी। 

11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गंगा घाटों, बरेका के सूर्य सरोवर और चंदौली में कुल सात टीमें तैनात रहेंगी। हर टीम में 30 प्रशिक्षित एनडीआरएफ कर्मी शामिल हैं। सभी टीमों को आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों जैसे रेस्क्यू मोटर बोट, वॉटर एंबुलेंस, लाइफ जैकेट, गोताखोर, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलिंडर समेत अन्य बचाव सामग्रियों से लैस किया गया है। वाहिनी मुख्यालय में 24 घंटे जवान तैनात हैं। 

महापर्व डाला छठ के लिए नदियों की सफाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा स्थल पर सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी
ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई लेकिन पूजा स्थलों पर सफाई और पानी न होने से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के सिंधोरा व गरथमा, छठ त्योहार मनाने वाले वेदी बनाने के लिए जगह आरक्षित भी करने लगे। दुर्गा पूजा पर मूर्ति विसर्जन के बाद तालाब साफ नहीं हुए। पानी न होने के कारण लोगों में आक्रोश है। सिंधोरा कस्बा स्थित नर्मदेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर स्थित तालाब में पानी कम होने के साथ गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

सिंधोरा के ग्राम प्रधानपति सुरजीत मौर्य ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास स्थित तालाब की साफ सफाई शुरू कर दी गई है। कल तक पानी भी भर दिया जाएगा। लेकिन, नर्मदेश्वर महादेव तालाब और भीटे पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण के साथ लोगों के आपत्ति के कारण सफाई नहीं हो पाती है। बीडीओ पिंडरा देवेंद्र सिंह ने कहा कि छुट्टी होने के कारण बृहस्पतिवार से साफ सफाई के साथ प्रकाश की व्यवस्था हर छठ पूजा स्थल शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

स्टेशन पर भी होगी तैयारी

छठ पूजा की व्यवस्था पर स्टेशन निदेशक कैंट जंक्शन अर्पित गुप्ता ने बताया कि यात्रियों के लिए बाहर 5000 वर्ग फुट का होल्डिंग एरिया तैयार कराया है। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। 122 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आरपीएफ सेंट्रल कंट्रोल रूम से 24 घंटे नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें