फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व की तैयारी अधूरी: काशी में 70 घाटों पर अब भी आठ हजार टन सिल्ट, व्रतियों की बढ़ेगी परेशानी

Thu, 12 Nov 2026 11:33 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में छठ पर्व की तैयारियां अधूरी हैं। गंगा घाटों की पड़ताल में सामने आया कि इस बार व्रतियों को सिल्ट, सीवर, अंधेरे और गंदगी के बीच छठ पूजा करनी पड़ सकती है। इसकी वजह है नगर निगम की सफाई की धीमी रफ्तार। 
विज्ञापन
अस्सी घाट पर छठ पूजा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व कल यानी 13 नवंबर से शुरू हो रहा है। लेकिन गंगा के 70 से ज्यादा घाटों पर अब भी आठ हजार टन से ज्यादा सिल्ट जमा है। ऐसे में इतने कम समय में गंगा के 84 घाटों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करना नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती है। बुधवार को गंगा घाटों की पड़ताल में सामने आया कि इस बार व्रतियों को सिल्ट, सीवर, अंधेरे और गंदगी के बीच छठ पूजा करनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


घाटों पर पर्याप्त सफाई के साथ शौचालय, चेंजिंग रूम और प्रकाश की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन कई जगह ये सुविधाएं नदारद हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद कुछ घाटों पर पंप लगाकर सिल्ट हटाई जा रही है। नगर निगम की सफाई की धीमी रफ्तार के कारण कई घाटों की पांच से सात निचली सीढ़ियां अब भी सिल्ट में डूबी हैं। 

दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद घाट, मीर घाट, गाय घाट, दरभंगा घाट, तेलियानाला घाट और भैंसासुर घाट पर सिल्ट जमा है। इसी तरह प्रमुख अस्सी घाट, रविदास घाट, तुलसी घाट, भदैनी घाट, हरिश्चंद्र घाट, केदार घाट और मुंशी घाट पर भी सिल्ट और गंदगी फैली है। नगर निगम की ओर से सफाई कराई जा रही है, लेकिन मौजूदा रफ्तार को देखते हुए काम पूरा होने में कम से कम एक सप्ताह लग सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

पांच से ज्यादा घाटों पर सीधे गंगा में गिर रहा सीवर 
पड़ताल के दौरान मीर घाट, बुंदी परकोटा, सक्का घाट, हनुमानगढ़ी और मानसरोवर घाट पर गंदगी सीधे गंगा में जाती दिखाई दी। वहीं, अन्य घाटों की निचली सतह पर भी गंदगी मिली। पंचगंगा घाट और ललिता घाट के सामने गंगा में भी गंदगी तैरती नजर आई।
 
10 से ज्यादा घाटों पर कपड़े और कूड़े के गट्ठर 
घाटों की सफाई अभी पूरी नहीं हुई है। कई जगह कूड़े के गट्ठर बनाकर छोड़ दिए गए हैं। जल पुलिस चौकी के नीचे, शीतला घाट, दशाश्वमेध घाट और केदार घाट समेत कई जगह कपड़ों के गट्ठर पड़े मिले।

पांच घाटों पर ही सफाई करते दिखे कर्मचारी
राजेंद्र प्रसाद घाट, ललिता घाट, ब्रह्मा घाट और अस्सी घाट पर ही कर्मचारी मशीनों से सफाई करते दिखे। वहीं, हनुमानगढ़ी घाट पर दो मजदूर मशीन से सीवर की सफाई करते नजर आए। वहीं, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पार्षदों के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

घाट किनारे बनने लगीं वेदियां
छठ पूजा को लेकर अस्सी घाट, सामनेघाट, पक्का घाट, रविदास घाट, परमहंस आश्रम घाट, गीता घाट, कबीर घाट और विश्वसुंदरी पुल के नीचे तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाटों पर लोग पहले से ही जगह घेरकर पूजन वेदियां बना रहे हैं। बुधवार को भी कई जगह लोग वेदियां बनाते नजर आए।
 

छठ पूजा को ध्यान में रखकर नगर निगम की पूरी टीम लगी है। पूजा से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी। सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने जोन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें घाटों की सफाई करवाने और वहां व्रतियों के लिहाज से सुविधाएं उपलब्ध कराने जिम्मेदारी दी गई है। -अशोक कुमार तिवारी, मेयर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें