फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ: घाटों की सभी समस्याएं होंगी दूर, भोजपुरी समाज के लोगों के साथ मेयर ने बोट से घाटों का किया निरीक्षण

Fri, 17 Oct 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dala Chhath 2025: बाढ़ के बाद काशी के प्रमुख घाटों पर फैली समस्याओं का मेयर ने जायजा लिया। उन्होंने आश्वस्त कराया कि छठ और देव दीपावली के पहले घाटों की सफाई करा ली जाएगी।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर जमी सिल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण डाला छठ की तैयारियों में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए मेयर अशोक कुमार तिवारी ने भोजपुरी समाज के लोगों के साथ मोटर बोट से गंगा घाटों का निरीक्षण किया। गुरुवार को अस्सी से लेकर नमो घाट तक तकरीबन ढाई घंटे तक निरीक्षण में एक एक घाटों की परेशानियों को छठ के प्रथम अर्घ्य से पूर्व दूर कराने को कहा।

विज्ञापन


इस दौरान भोजपुरी समाज के अध्यक्ष सोमनाथ ओझा ने मेयर से घाटों पर बेहतर साफ सफाई की मांग की। जिस पर मेयर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी को पूजा वाले घाटों पर डस्टबिन रखवाने को कहा। घाटों पर जमी सिल्ट को समतल करने और बेहतर सफाई करने के लिए मुख्य अभियंता को जिम्मेदारी दी।

73 पंपों की सहायता से सिल्ट सफाई कराने की जानकारी पर मेयर ने कहा कि जरूरत पड़ तो और पंप लगाएं। जिससे कम समय में सिल्ट सफाई का कार्य पूरा हो सके। महाप्रबंधक जलकल को घाटों की सीवर व्यवस्था दूर कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भोजपुरी समाज व पार्षदों में नरसिंह दास, सुरेश कुमार चौरसिया, प्रवीण राय, अमित सिंह पिंटू, रविंद्र सिंह, अनुराग शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 ठेकेदार एवं 73 पंप लगाकर हो रही घाटों की सफाई
अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि इस वर्ष गंगा नदी के जलस्तर में कई बार वृद्धि होने के कारण घाट सफाई में थोड़ा विलंब हुआ। बावजूद इसके नगर निगम 18 ठेकेदार एवं 73 पम्प लगाकर सफाई करा रहा है। अब तक 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें