फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा-औड़िहार डेमू ट्रेन 26 मार्च से चलेगी, यात्रियों को करना होगा कोविड प्रोटोकाल का पालन

Wed, 24 Mar 2021 01:25 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे छपरा-औड़िहार डेमू ट्रेन का परिचालन 26 मार्च से शुरू कर रहा है। इससे गाजीपुर, बलिया और छपरा आने व जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। सफर के दौरान यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 05136/05135 औड़िहार-छपरा-औड़िहार डेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन औड़िहार स्टेशन से 26 मार्च से शुरू हो जाएगा। छपरा स्टेशन से परिचालन 31 मार्च से शुरू होगा।  05136 औड़िहार-छपरा डेमू औड़िहार स्टेशन से अपराह्न 2.20 बजे खुलेगी और सैदपुर भितरी, तरांव, बासुचक, नंदगंज, सहेरी अंकुशपुर, गाजीपुर सिटी, गाजीपुर घाट, युसूफपुर, करीमुद्दीनपुर, फेफना, सागरपाली, बलिया से शाम 5.05 बजे, बांसडीह रोड, रेवती आदि स्टेशनों से होकर छपरा पर देर शाम 7.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 05135 छपरा-औड़िहार 31 मार्च से प्रतिदिन छपरा से सुबह 7.55 बजे छूटकर दोपहर डेढ़ बजे औड़िहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 10 डेमू कोच लगाए जाएंगे।
नंदगंज-गाजीपुर विद्युतीकरण ट्रैक का आज ट्रायल 

Trending Videos
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के नंदगंज-गाजीपुर सिटी खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्वी सर्किल मो. लतीफ खान नंदगंज-गाजीपुर सिटी रेल खंड दोहरीकृत व विद्युतीकृत रेल खंड का स्पीड ट्रायल करेंगे।

रेल अधिकारियों के अनुसार नये ट्रैक पर पहली बार ट्रेन चलेगी और नये ओवरहेड ट्रैक्शन पर 25 किलोवाट की हाईटेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी तो आम क्षेत्रीय जनता से अपील है कि अब इस खंड को दोहरीकृत मानें और रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें