फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में खाटू श्याम के लगे जयकारे, धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Sun, 10 Mar 2024 09:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में खाटू श्याम के लगे जयकारे, धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
शोभायात्रा में नाचते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर फागण में श्याम धनी हम पहुंचे, खाटू धाम हो हाथों में निशान हो...की धुन पर फागुन महोत्सव के दौरान श्री श्याम धवजा विशाल शोभा यात्रा रविवार को निकली। बालाजी उपवन में 30वां फागुन महोत्सव धूमधाम से महोत्सव मनाया गया। भजनों की फागण मस्ती के साथ भजन गंगा प्रवाह के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दीं। शाम को महमूरगंज से लक्सा श्याम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


रविवार को शाम पांच बजे श्याम ध्वजा की पूजन-अर्चन व आरती संस्था के सुशील लोहिया सहित पूरे लोहिया परिवार ने उतारी। इसके बाद बाबा श्याम की विशाल ध्वजा शोभायात्रा बालाजी उपवन से निकली। शोभायात्रा में आगे-आगे ज्योत चल रही थी। डमरू वादन के साथ बैंड बाजे की धुन के बीच 2100 महिलाएं पुरुष श्याम निशान लेकर चल रहे थे। रास्ते भर श्याम भक्त भजन गाते नाचते झूमते चल रहे थे। रथ पर श्री श्याम प्रभु की रंग बिरंगी फूलों से झांकी सजाई गई। भक्तगण रस्सी खींचकर रथ को आगे ले जा रहे थे। रास्ते भर महिलाएं प्रभु की आरती के साथ पुष्प वर्षा कर रही थीं। जगह-जगह अनेक संस्थाएं मारवाड़ी समाज श्री श्याम मंडल, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच गंगा, वरूणा, अन्नपूर्णा शाखा, बालसखा परिषद मारवाड़ी परिणय-सूत्र, राजस्थान ब्राह्मण मंडल ने भक्तों का रास्ते पर स्वागत किया। भक्तों ने प्रभु के चरणों में निशान अर्पण किए। मंदिर में प्रभु की आरती उतारी गई। प्रभु चालीसा पढ़ा गया तत्पश्चात प्रभु को भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ। भक्तों ने बाबा के चरणों में शीश नवाया और बाबा से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें