प्रदेश के धर्मार्थ एवं पर्यटन राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को प्रातः काशी विश्वनाथ मंदिर के गोदौलिया स्थित जम्मू कोठी में बन रहे निर्माणधीन अन्नक्षेत्र का अधिकारियों संग निरीक्षण किया।
ज्ञात हो कि कश्मीर के राजा कर्ण सिंह की जम्मू ट्रस्ट के नाम से कोठी है जिसे हाल में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने खरीद लिया था। धर्मार्थ मंत्रालय उत्तर प्रदेश द्वारा इसमें बाबा के भक्तों के लिए एक विशाल अन्नक्षेत्र प्रस्तावित है जिसका निर्माण कार्य जारी है।
कल शाम को दशाश्वमेध क्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा चल रहे कार्य को देखने के पश्चात मंत्री ने आज पुनः इसी क्षेत्र में निर्माणाधीन अन्नक्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियों को देखते हुए ठेकेदार को शीघ्र ठीक करने का आदेश दिया। इसके बाद राज्यमंत्री ने वहां मंदिर में सीईओ एवं अन्य अधिकारियों के साथ पूरे अन्नक्षेत्र का भ्रमण करते हुए एक बैठक की तथा संबंधित दिशा-निर्देश दिया।
राज्यमंत्री के अलावा सीईओ विशाल सिंह, एसडीएम विनोद सिंह, सुरेश तुलस्यान,पवन शुक्ला,रमेश तिवारी सहित कार्य संबंधित इंजीनियर व कर्मचारी उपस्थित थे। किचेन की साईज अपेक्षाकृत छोटी होने पर ठेकेदार व इंजीनियर को ठीक करने का निर्देश दिया।