फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कैंट स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने में मची अफरातफरी, कई यात्रियों के छूटे जूते-चप्पल , गलत कोच डिस्प्ले बना कारण

Sat, 25 Dec 2021 12:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस-दादर एक्सप्रेस का शनिवार सुबह फिर से गलत कोच डिस्प्ले बोर्ड चल गया। ट्रेन आने के दौरान यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई और वे अफरातफरी के बीच दौड़ कर अपनी बोगी खोजते हुए उसमें सवार हुए। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आपाधापी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर एक पर बनारस-दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12168 ) पहुंची। गलत कोच डिस्प्ले के कारण ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। नतीजा ये हुआ कि थोड़ी देर के भगदड़ सी स्थिति हो गई। कई यात्री धक्का-मुक्की करते दिखे।

विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी ने मोर्चा संभाला तब जाकर हालात समान्य हुए और ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस दौरान कई यात्रियों के जूते और चप्पल प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए, वहीं उनका लगेज भी बिखर गया। 

बनारस-दादर एक्सप्रेस का शनिवार सुबह फिर से गलत कोच डिस्प्ले बोर्ड चल गया। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेन आने के दौरान यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई और वे अफरातफरी के बीच दौड़ कर अपनी बोगी खोजते हुए उसमें सवार हुए। बनारस-दादर एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 10.10 बजे बनारस स्टेशन से चलकर 10.25 पर कैंट स्टेशन पहुंचती है और 10.35 बजे रवाना हो जाती है।

विज्ञापन

लेकिन अक्सर प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई कोच डिस्प्ले बोर्ड में 2 से 3 बोगियों का अंतर दर्शाये जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण शनिवार को यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान किसी यात्री द्वारा ट्रेन पकड़ने के लिए चैन पुलिंग भी की गई।
पढ़ेंः वाराणसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले: रेलवे के निजीकरण का भ्रम फैलाने वालों पर विश्वास मत कीजिए

कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोम को लेकर सभी जगहों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है।  कैंट स्टेशन में यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए जो व्यवस्था की गई है वह नाकाफी है। जबरदस्त भीड़ के बीच लोग कोरोना नियमों को भूल गए हैं और अधिकतर लोग मास्क भी नहीं पहन रहे हैं।  यहां पर कोई टेस्ट के लिए जांच टीम तक पर्याप्त संख्या में नहीं भेजी गई है। जिसका फायदा उठाते हुए यात्री बिना किसी रोक-टोक के स्टेशन से बाहर निकल जा रहे हैं। भीड़ के कारण समाजिक दूरी का नियम बस दिखावा भर बन कर रह गया है। 
विज्ञापन

बेगमपुरा एक्सप्रेस आज फिर निरस्त

कैंट स्टेशन से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त कर दी गई है। इससे पहले बुधवार को भी ट्रेन निरस्त की गई थी। वहीं बीते सोमवार को भी वाराणसी से जम्मूतवी के लिए गई ट्रेन मंगलवार को जालंधर कैंट में शार्ट टर्मिनेट कर दी गई। जिसमें वाराणसी से सवार वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को जालंधर कैंट में ही उतरकर परेशानी उठानी पड़ी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें