Varanasi News: बालक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर दौड़े-भागे लोग मौके पर पहुंचे। आननफानन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों न बालक को मृत घोषित कर दिया।
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर (चंगवार) स्थित ननिहाल में आया एक 10 वर्षीय छात्र की बुधवार को स्नान करते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के भड़ाव गांव निवासी संता पटेल का पुत्र आयुष उर्फ गोलू (10) गर्मी की छुट्टी में चार दिन पूर्व क्षेत्र के बेनीपुर (चंगवार) गांव निवासी अपने नाना रामलखन के घर आया था। बुधवार की दोपहर कुछ बच्चों के साथ स्नान करने के लिए तालाब गया था। इस दौरान स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया।
साथ में गए बच्चों ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुछ ही देर बच्चे को बाहर निकाल पास के एक निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग रहा। मृतक तीन बहनों में सबसे छोटा था।