फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद कपड़ा बदलने के लिए नावों पर बनेंगे चेंजिंग रूम

Sun, 08 Oct 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ganga - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, सैलानियों की सुविधा के लिए वाराणसी के घाटों पर जल्द ही मोबाइल चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। ये चेंजिंग रूम नावों पर बनेंगे। इन्हें जरूरत के हिसाब एक से दूसरे घाटों पर ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन


स्नान पर्व या फिर सामान्य दिनों में ये श्रद्धालुओं, सैलानियों  के लिए उपलब्ध होंगे। इस सुविधा से सबसे अधिक राहत महिलाओं को होगी।  घाटों पर कपड़े बदलने के लिए नगर निगम की ओर से कई जगह अस्थाई चेंजिंग रूम बनवाए गए लेकिन बाढ़ के चलते इनमें अधिकतर खराब हो गए।

नतीजतन, महिलाओं के लिए अब भी परेशानी बनी हुई है। इसे देखते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत नावों पर मोबाइल चेंजिंग रूम बनाने की पहल की है।
विज्ञापन


ये चेंजिंग रूम दशाश्वमेध, अस्सी, शीतला घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट पर हर वक्त उपलब्ध रहेंगे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि संस्था को इसका प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया है। बाढ़ और बारिश में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद भी ये खराब नहीं होंगे और इनका इस्तेमाल हो सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें