प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शहर में कई स्थानों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। इस दौरान सभी पास निरस्त रहेंगे। एंबुलेंस और शव को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। प्रधानमंत्री के आगमन से 15 मिनट पूर्व निर्धारित मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
बीएचयू गेट से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की ओर प्रधानमंत्री के प्रस्थान और आगमन के समय एलडी गेस्ट हाउस चौराहे से सर सुंदर लाल अस्पताल की ओर, बीएचयू के अंदर आने वालों को भगवानपुर की ओर, नगवा चौकी से मालवीय चौराहेे की ओर आने वाले वाहनों को रविदास गेट, भगवानपुर मोड़ से मालवीय चौराहे की तरफ जाने वालों को नगवा चौकी की ओर, रविदास गेट से मालवीय चौराहा कीओर आने वाले वाहनों को नगावा चौकी या दुर्गाकुंड की ओर भेजा जाएगा।
वहीं, नरिया से मालवीय चौराके की ओर आने वालों को करौंदी की ओर, करौंदी से नरिया तिराहे की ओर आने वालों को हैदराबाद गेट की ओर, लकड़मंडी से चौकाघाट चौराहे ओवर ब्रिज पर जाने नहीं दिया जाएगा, इन्हें चौकाघाट से अन्य ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
चौकाघाट चौराहे से तेलियाबाग तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को अंध्रापुल, कैंट की ओर, प्रदीप होटल तिराहे से तेलियाबाग संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले वाहनों को लहुराबीर की ओर, लहुराबीर चौराहे से तेलियाबाग संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की ओर जाने वालों को चेतगंज की ओर, जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहे की ओर जाने वालों को चेतगंज, इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को कैंट की ओर, सिगरा चौराहे से सिगरा पेट्रोल पंप जाने वाले वाहनों को आकाशवाणी की तरफ डायवर्ट किया गया है।
रोडवेज ओर निजी बसों का मार्ग परिवर्तन
गाजीपुर से आने वाली रोडवेज ओर निजी बसों को संदहां, जौनपुर से आने वाली वाहनों को तरना फ्लाईओवर के नीचे, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली वाहनों को गोइठहां अंडरपास, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाली वाहनों को चांदपुर चौराहे से वापस कर दिया जाएगा।