मंडुवाडीह स्टेशन का कोड बदलने के साथ ही अब स्टेशन पर होर्डिंग, पट्टिका, इलेक्ट्रिक लाइट में मंडुवाडीह लिखा हुआ नाम बदलने लगा। शनिवार को डीआरएम वीके पंजियार ने मंडुवाडीह स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। इस दौरान स्टेशन से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों के नाम पट्टिकाओं पर मंडुवाडीह के स्थान पर बनारस किए जाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं उन्होंने ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, कोच गाइडेंस बोर्ड, डिजिटल चार्टिंग बोर्ड, फूड प्लाजा के नेम बोर्ड, आरपीएफ समेत विभिन्न कार्यालयों के बोर्ड पर बनारस दर्ज करने का निर्देश दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि कि राज्य सरकार द्वारा मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलने की संस्तुति मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के सभी नाम बोर्ड, नाम पट्टिकाएं, रेट्रोरिफ्लेक्टिव नेम बोर्ड, सूचना बोर्ड, ग्लोसाइन बोर्ड एवं इलेक्ट्रिक लाइटिंग बोर्डों पर स्टेशन का नाम बदलकर बनारस किया जा रहा है।