Chandrayaan 3 News: 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए नमामि गंगे संस्था की ओर से सिंधिया घाट पर मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी गई। वेदपाठी बटुकों ने प्रार्थना की।
Current status of chandrayaan 3, ISRO News: वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा पाठ का क्रम जारी हैं। चंद्रयान के लैंडिंग की पूर्व संध्या पर वाराणसी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले गंगा आरती में 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा गया और विशेष गंगा आरती 5 अर्चकों द्वारा की गई।
मंगलवार को काशी में हवन-पूजन कर और दुआएं की गईं। मां गंगा की पूजा की गई। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए नमामि गंगे संस्था की ओर से सिंधिया घाट पर मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी गई। वेदपाठी बटुकों ने प्रार्थना की। अस्सीघाट पर जय मां गंगा सेवा समिति की ओर से विशेष गंगा आरती हुई। इस दौरान 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा गया था। उधर, कमच्छा स्थित कामाख्या मंदिर एवं सुदामा कुटी आश्रम में हवन पूजन हुआ। कई जगहों पर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। वहीं, पितरकुंडा पर मजलिस के दौरान बड़ों संग बच्चों ने भी इसकी सफलता के लिए दुआख्वानी की।