फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: निवर्तमान ग्राम प्रधान के भाई की हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव

Tue, 30 Mar 2021 10:26 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद स्थित चकिया कोतवाली क्षेत्र के सपई गांव में निवर्तमान ग्राम प्रधान के भाई का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। खेत की नाली में  सोमवार को केराडीह के निवर्तमान ग्राम प्रधान के भाई जसवंत चौहान ( 32) का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जसवंत चौहान रविवार की देर रात सपई गांव स्थित अपने खेत से बाइक से घर के लिए निकले थे लेकिन पहुंचे नहीं। इसके बाद सोमवार सुबह काफी खोजबीन के बाद परिजन खेत पहुंचे तो नाली में खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने थोड़ी दूर पर अरहर के खेत से बाइक भी बरामद की।

जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव निवासी जसवंत चौहान केराड़ीह गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान मुन्ना चौहान के भाई थे। मुन्ना चौहान गांव के पंचायत चुनाव के दावेदार हैं। जसवंत गांव से कुछ दूर सपई गांव में छावनी बना कर खेती का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, होलिका दहन के बाद रात में बाइक से घर आने को बोले थे। सोमवार की सुबह तक घर नहीं पहुंचे और मोबाइल बंद होने पर परिजन परेशान थे। खोजते हुए मौके पर पहुंचे तो जसवंत चौहान का खून से लथपथ शव नाली में पड़ा था। जसवंत चौहान के चेहरे व शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे। जसवंत की हत्या कर निर्वस्त्र कर दिया गया था।
विज्ञापन


ब्लेड और बाइक बरामद 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव के पास से ब्लेड और कुछ दूर अरहर के खेत में उनकी बाइक बरामद की। मृतक की पत्नी अनीता देवी सहित परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल था। जसवंत को पांच पुत्रियां हैं।
 

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें