फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: चंदौली के आईटी एक्सपर्ट मृत्युंजय ने एप्पल के सर्वर में ढूंढा बग, कंपनी ने दिया 2500 डॉलर का रिवॉर्ड

Thu, 19 Jun 2025 12:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले के आईटी एक्सपर्ट मृत्युंजय सिंह ने एप्पल के सर्वर में बग ढूंढा। बग खोजने के लिए कंपनी ने उन्हें 2.10 लाख रुपये दिया है। 
विज्ञापन
मृत्युंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के औरैया गांव के मूल निवासी और आईटी एक्सपर्ट मृत्युंजय सिंह ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी एप्पल के सर्वर में बग यानी खामी ढूंढी है। ये बग पी श्री टाइप के थे। इससे एप्पल के सर्वर को हैकर्स से खतरा भी हो सकता था। 

विज्ञापन


बग खोजने के लिए एप्पल ने एथिकल हैकर मृत्युंजय सिंह को 2500 डॉलर (2.10 लाख रुपये) का रिवॉर्ड भी दिया है। मृत्युंजय इससे पहले वर्ष 2024 में दिए गए ओपन चैलेंज में नासा के भी सर्वर में बग खोजकर चर्चा में रह चुके हैं।

मृत्युंजय ने एप्पल के सर्वर में ऐसा बग ढूंढ कर निकाला है, जिससे एप्पल के सर्वर को हैकर्स से खतरा हो सकता था। पी श्री टाइप वग फ्यूचर रिलीज या इमरजेंसी वाले अपडेट्स में ठीक किया जाता है। कोई वटन क्लिक करने पर सही पेज पर जाता है, लेकिन लेबल गलत हो तो इससे यूजर को कन्फ्यूजन हो सकता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; चुनार किला बनेगा हेरिटेज होटल: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नहीं जाना होगा दूसरे प्रदेश में, 150 करोड़ से होगा काम
विज्ञापन


यह बग एप्पल के क्लाउड में पाया गया था। उन्होंने एप्पल सर्वर में इस बग को 4 महीने पहले ढूढ़ा था। इस काम में उन्हें 12 दिन लगे थे। फिर बीते 14 जून को उन्हें एप्पल की तरफ से मेल आया। इसमें बताया गया कि उन्होंने जो वग ढूंढा है, वह सही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें