पुलिस के अनुसार चंद्रभान ने बताया कि उसकी पत्नी का संबंध रिश्तेदारी में ही एक व्यक्ति से था। इसे लेकर दोनों के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा होता था। वहीं श्वेता अपने पति के शराब पीने और पान गुटखा खाने से चिढ़ती थी। सीओ ने कहा कि जुर्म कबूल करते हुए चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को भोजन में सब्जी न होने को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ था।
इससे क्रोधित होकर चंद्रभान ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान चंद्रभान की मां एक रिश्तेदारी में भरेहटा कला गांव गई थी और पिता स्कूल में पढ़ाने गए थे। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल रहमतुल्लाह खान, कांस्टेबल आशुतोष चौधरी, रमेश कुमार, साधु शरण सिंह रहे।