फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा: अवैध पटाखा कारोबार की सूचना देने वालों को मिलेगा 11 हजार रुपये का इनाम

Fri, 26 Oct 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
वाराणसी के लहरतारा में पटाखा बनाने के दौरान हुए हादसे के बाद प्रशासन कागजी खानापूर्ति में जुट गया है। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट को क्षेत्रवार अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसमें शहर में पटाखा बनाने और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा गया है। जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि अवैध पटाखा कारोबार की सूचना देने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।  दीपावली पर जिले में 18 निर्धारित जगहों पर ही पटाखा बिक्री की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


 शहर में प्रतिबंध के बावजूद बड़े पैमाने पर पटाखों की बिक्री और भंडारण किया जाता है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है। मगर, अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कारोबार फल फूल रहा है।  

प्रशासन की ओर अस्थाई आतिशबाजी का लाइसेंस जारी किया जाता है। मगर, इससे महीनों पहले बड़े पैमाने पर पटाखा बनाने, बारुद भंडारण सहित इससे जुड़े काम शुरू हो जाते हैं। मगर, न तो इसकी निगरानी की जाती है और ना ही ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस में इन जगहों पर लगती हैं दुकानें

दीपावली पर वाराणसी प्रशासन की ओर से कोतवाली थाने में मच्छोदरी पार्क, टाउन हाल मैदान, रामनगर में रामनगर अयोध्या मैदान, भेलूपुर में चेत सिंह किला अस्सी, एंग्लो बंगाली इंटर कालेज का मैदान, बृज इंक्लेव पार्क में दुकानें लगती हैं। इसके अलावा मंडुवाडीह में डीएलडब्ल्यू मैदान, लंका में स्वयंबर वाटिका, चौक में बेनियाबाग पार्क, चेतगंज में क्वींस कालेज का खेल मैदान, भरत मिलाप मैदान नाटी इमली, सिगरा में नगर निगम प्रेक्षागृह पाणिग्रहण लान, कैंट में गौतमबुद्ध ट्रेड सेंटर, कटिंग मेमोरियल स्कूल का मैदान, पिसनहरिया विद्यालय, सारनाथ में आशापुरी प्राइमरी स्कूल और शिवपुर में मिनी स्टेडियम में दुकानों को अनुमति मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें