कोरोना का संक्रमण जिस तरह से बढ़ता जा रहा है उसको लेकर अभी एक-दो महीनों तक ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड-19 की गाइडलाइन के हिसाब से जो भी सावधानी बताई गई है उसका पालन करना भी बहुत जरूरी है। बीएचयू के चिकित्सकों के मुताबिक अक्टूबर तक फिलहाल कोरोना का संक्रमण बढ़ने की संभावना है। ऐसे में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
अक्टूबर तक तो संक्रमण का खतरा अधिक रहने की संभावना है। ऐसे समय में तो सतर्कता अधिक बरतनी चाहिए। देखा जा रहा है कि युवा सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।
डॉ. विश्वम्भर सिंह, ईएनटी डिपार्टमेंट, बीएचयू
पहले की तुलना में लापरवाही बहुत बढ़ी है। कम्युनिटी ट्रांसमिशन की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अक्टूबर तक तो संक्रमण ऐसे ही रहने के आसार हैं। अधिकांश युवा मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। प्रो.केके गुप्ता,मेडिसिन डिपार्टमेंट, बीएचयू
आयुर्वेद के मुताबिक वर्षा ऋतु में रोग की संभावना अधिक रहती है। सर्दी में असर थोड़ा कम होता है। फिलहाल संक्रमण का खतरा कम होने वाला नहीं है। अक्टूबर के बाद असर कुछ कम होने की सम्भवना है।
विज्ञापन विज्ञापन
वैद्य सुशील दुबे, क्रिया शारीर विभाग,आयुर्वेद संकाय बीएचयू