एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों में सफर का मौका मिल सकता है। पहली अप्रैल से रेलवे मंत्रालय ‘विकल्प’ योजना शुरू कर रहा है। इसमें ऑनलाइन टिकटिंग के दौरान ही कुछ और ट्रेनों को विकल्प देना होगा।
विज्ञापन
विकल्प में राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं।
टिकट कंफर्म न होने पर अक्सर यात्रा कैंसल करनी पड़ती है। इसका खामियाजा यात्री को ही नहीं रेलवे को भी चुकाना पड़ता है। वेटिंग टिकट का पैसा रिफंड करने से रेलवे को नुकसान होता है। वहीं कई ट्रेनों में सीट बची रह जाती है। इन्हीं सब को देखते हुए विकल्प योजना शुरू हो रही है।