काशी विश्वनाथ धाम में बनकर तैयार एक दर्जन से ज्यादा भवनों के संचालन के लिए नियुक्त कंसलटेंट को नीति निर्धारण का दायित्व सौंपा गया है। इसमें ज्यादातर काम बिना लाभ वाले होने के चलते इसके लिए अलग तरह के नियम बनाए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर की साफ सफाई, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
नए साल से पहले मिलने वाली प्रमुख परियोजनाएं
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर
शिवपुर लहरतारा फुलवरिया रोड
खिड़किया घाट के सौंदर्यीकरण का काम
सारनाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
लहुराबीर में लीगल मेट्रोलॉजी लैब
महगांव में राजकीय आईटीआई
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में पूरी होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा कराई जा रही है। काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर घाट पर काम शुरू करने की कार्ययोजना बना ली गई है। तय समय पर परियोजनाएं पूरी कराई जाएंगी।